दिशाएँ ये नहीं कहतीं
कि एक समय बाद वे एक हो जाएँगी
शब्द नहीं कहते
कि हमें कविता में तब्दील होना है
मैं नहीं कहता
कि मुझे तुमसे प्रेम है
परंतु इस न कहने में
एक कहन है
जिससे परिचित हैं सभी
सुंदर होती है दुनिया जिससे
रोज़ थोड़ी-थोड़ी
दिशाएँ ये नहीं कहतीं
कि एक समय बाद वे एक हो जाएँगी
शब्द नहीं कहते
कि हमें कविता में तब्दील होना है
मैं नहीं कहता
कि मुझे तुमसे प्रेम है
परंतु इस न कहने में
एक कहन है
जिससे परिचित हैं सभी
सुंदर होती है दुनिया जिससे
रोज़ थोड़ी-थोड़ी

नई पीढ़ी के कवि-गद्यकार। 'हिंदीनामा' के संस्थापक-संपादक। मूल नाम : अंकुश कुमार जन्म : 08/07/1994 | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले के छोटे से गाँव परतापुर से संबंध रखने वाले अंकुश कुमार साहित्य के प्रचार-प्रसार में बेहद सक्रिय संस्था 'हिंद…
View profile & all 20 Poems / Stories