ठगी

अंकिता आनंदअंकिता आनंद

1 min read · 12.4K reads

क्या ही खीझ भरा पल होता है

आप अंदर महसूस कर रहे हों

गूढ़ पेंटिंग-सा कसा हुआ और उन्नत

और शीशे से मिलने पर

एक भयभीत क्षमा-याचना दिख जाए

या तो रेत रगड़ ली जाए चेहरे पर

या नाक बंद कर

कहीं विलीन डुबकी का प्रावधान हो

पर माँ क़सम

इस उधर-इधर के छल को

आज जड़ से मिटाने का

इंतज़ाम कर ही लिया जाए।

अंकिता आनंद
About the poet

अंकिता आनंद

नई पीढ़ी की कवयित्री। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अंकिता आनंद जन्म : राँची, झारखंड

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like