गंतव्य

अंकिता आनंदअंकिता आनंद

1 min read · 12.4K reads

चलती ट्रेन

पाएदान पर बर्फ़ पाँव

खिड़की की छड़ों पर सुन्न उँगलियाँ

छत पर पेचीदा आसनों में उलझे कूल्हे…

ये सब

आख़िर कहीं न कहीं पहुँचने के लिए

क्या वाक़ई

कोई नासमझ मान सकता है

ख़ुद को पहुँचा हुआ—

बगै़र सफ़र किए?

अंकिता आनंद
About the poet

अंकिता आनंद

नई पीढ़ी की कवयित्री। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अंकिता आनंद जन्म : राँची, झारखंड

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like