हम से जाओ न बचाकर आँखें - अंजना संधीर

Anjana Sandhirअंजना संधीर1 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

हम से जाओ न बचाकर आँखें
यूँ गिराओ न उठाकर आँखें

ख़ामोशी दूर तलक फैली है
बोलिए कुछ तो उठाकर आँखें

अब हमें कोई तमन्ना ही नहीं
चैन से हैं उन्हें पाकर आँखें

मुझको जीने का सलीका आया
ज़िन्दगी ! तुझसे मिलाकर आँखें।
Anjana Sandhir
About the poet

Anjana Sandhir अंजना संधीर

जन्म :1 सितंबर 1960, रुड़की (उत्‍तराखंड) भाषा : हिंदी विधाएँ : कविता कविता संग्रह : तुम मेरे पापा जैसे नहीं हो, धूप छाँव और आँगन, बारिशों का मौसम सम्मान : गुजरात उर्दू साहित्य अकादमी पुरस्कार, गुजरात हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार, तुलसी सम्मान, अदिति साहित्य…

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like