ज़िंदगी जैसे प्यार का शिलालेख

हरभजन सिंह माँगटहरभजन सिंह माँगट

1 min read · 12.4K reads

जीवन जैसे प्यार का शिलालेख

मानो सुंदरतम ग़ज़ल का मतला

जैसे सपनों का सतरँगा इंद्रधनुष

जैसे गुमशुदा अर्थों की तलाश

जैसे केशों की परछाई

जैसे कोई प्रश्नलीला

जैसे अंबर में चलता

सितारों का क़ाफ़िला

जैसे कोई बंद गुफा

जैसे घर-घर की कहानी

जैसे मरुस्थल में बहता पानी

जैसे लकीरों की प्रतिछाया

जैसे फूल भी, शूल भी, लहू की लौ भी

पतझड़ का उदास नगमा भी

बसंत का गीत भी

जैसे ऋषि की तरह स्थिर पेड़

जैसे चोला टाकियों वाला

जैसे मैं ख़ुद

ख़ामोशी की दहलीज़ पर खड़ा

जैसे निपट ख़ामोशी की आवाज़

जैसे चुप्पी की गोद में सोया

शांत चित्त समंदर

जैसे तपती धरती!

जैसे सुलगता आसमान!

जैसे तपती धरती !

सूरज की आग में

अब भी ज़िंदगी की तलाश है...

हरभजन सिंह माँगट
About the poet

हरभजन सिंह माँगट

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like