उत्तर प्रदेश

Anjana Sandhirअंजना संधीर1 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

पहली बूँदें बारिश की जो
आईं मन कचनार हुआ
भींंगा मन का कोना-कोना
महक उठा गुलज़ार हुआ

खाली-खाली मटके थे
पनघट पर सन्नाटा था
सूखे-प्यासे कंंठों ने
तड़प-तड़प दिन काटा था
इंतजार की रेखा टूटी
जलमय जग-संसार हुआ

पोखर-ताल उदास हुए थे
लुटे पथिक के जैसे
पानी का धन खोकर किसको
देते क्या वे कैसे?
आसमान की दौलत पा
गड्ढा भी साहुकार हुआ

शोलों के शरबत को पीकर
 आयी हैं बौछारें
और-और कह पानी पीकर
 वनपाखी गुंजारेंं
पत्ते-पत्ते में, घासों में
जीवन का संचार हुआ

कैद हुआ सूरज मेघों की
 कोमल दीवारों में
अंगारों के दिन बदले अब
 भींगे भिनसारों में
सूरज की तानाशाही पर
वर्षा का अधिकार हुआ

कैसे बतला दूँ मतवाला
मन कैसा हो जाता है
बूँदों के घुंघरू के संग
मुरली मधुर बजाता है
बरसातों के दिन अब आये
हर दिन ही त्यौहार हुआ
Anjana Sandhir
About the poet

Anjana Sandhir अंजना संधीर

जन्म :1 सितंबर 1960, रुड़की (उत्‍तराखंड) भाषा : हिंदी विधाएँ : कविता कविता संग्रह : तुम मेरे पापा जैसे नहीं हो, धूप छाँव और आँगन, बारिशों का मौसम सम्मान : गुजरात उर्दू साहित्य अकादमी पुरस्कार, गुजरात हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार, तुलसी सम्मान, अदिति साहित्य…

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like