मेरे नालों से ज़ालिम ख़ुद को इतना तंग कर बैठा - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

4 min read · 12.4K reads

मेरे नालों से ज़ालिम ख़ुद को इतना तंग कर बैठा
मेरी नमनाक आंखों से वह अंधी जंग कर बैठा

अपाहिज कर दिया पहले मुझे धोके से ज़ालिम ने
मेरी चीख़ों से घबराया तो उज्र-ए-लंग कर बैठा

बड़े जाबिर हैं मुझ को मार कर रोने नहीं देते
मैं उन की महफ़िलों के रंग में क्यों भंग कर बैठा

बड़ी मुश्किल से ईंटें जोड़ कर हम घर बना पाये
ग़लत तामीर कह कर शहरगर बेढंग कर बैठा

तुम्हारे राग में शामिल हैं सब्र-ओ-शुक्र के दो सुर
मियां ! उस्ताद है जो उन को हम-आहंग कर बैठा

मेरे जूतों से कुछ गर्द-ए-सफ़र बेतौर आ लिपटी
ज़रा सा झाड़ कर मैं फिर उन्हें ख़ुशरंग कर बैठा

यक़ीन-ए-फ़तह रक्खें ख़ैर-ओ-शर की जँग में ग़ाजी
शहीदाना ‘अनीस’ अपने अदू से जंग कर बैठा
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  4. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  5. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुलदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायहो-हल्लाबिं चिम्पाकु के लिएवह चित्र में रंग भर रही है— हेमंत देवलेकर