लुटेरे मौज हाकिम हो गये हैं - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

4 min read · 12.4K reads

लुटेरे मौज हाकिम हो गये हैं
समन्दर डर के ख़ादिम हो गये हैं

हिफ़ाज़त किस तरह हो फ़स्ल-ए-जां की
कि बाड़े ख़ुद ही मुजरिम हो गये हैं

बहा है गंदा पानी चोट्यों से
नशेबी नाले मुल्ज़िम हो गये हैं

इसी दुनिया में जन्नत की हवस मे
जनाब-ए-शेख़ मुनइम हो गये है

अजब दस्तूर है हर अस्तां पर
चढ़ावे ज़र के लाज़िम हो गये हैं

तिजारत में लगे हैं सब सिप हगर
मुहाफ़िज़ मीर क़ासिम हो गये हैं

हुज़ूर-ए-शाह जब से नज़्र दी है
बड़े अच्छे मरा सिम हो गये हैं

लहरों के मालिक जान की फ़स्ल अमीर
फ़ौज के आक़ा
मियां करते रहो बस अल्लाह अल्लाह
सनम हर दिल में क़ाइम हो गये हैं

बढ़े जाते हैं माया के पुजारी
मगर मोमिन मुलाइम हो गये हैं

‘अनीस’ अपनी मनाओ खैर अब कुछ
हुनरगर आला नाज़िम हो गये हैं
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  4. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  5. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like