कोई आये अभी और आग लगाये मुझको - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

कोई आये अभी और आग लगाये मुझको
गीली लकड़ी की तरह फूंके, जलाये मुझको

याद आ जाते हैं सब अपने अधूरे क़िस्से
कोई परियों की कहानी न सुनाये मुझको

एक मुद्दत से नहीं पिघले जमी आंखों में अश्क
कोई चिन्गारी लगा दे जो रूलाये मुझ को

कोई कहता था मैं हंसता हूं तो प्यार आता है
बस उसी तरह कोई फिर से हंसाये मुझ को

जागती आँखें तरसती हैं हसीं ख्वाबों को
कोई सहलाये उन्हें और सुलाये मुझको
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  4. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  5. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like