हम फ़क़ीराना शान वाले हैं - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

5 min read · 12.4K reads

हम फ़क़ीराना शान वाले हैं
मालिक-ए-दो-जहान वाले है

कल की कुछ भी ख़बर नहीं क्या हो
हम बड़े इत्मीनान वाले हैं

हम से ज़ाहिर है बात जग भर की
हम कि उर्दू ज़बान वाले हैं

सारी दुनिया का दर्द है अपना
हम बड़े खानदान वाले हैं

अर्श से हमकलाम पांचों वक़्त
हम भी ऊंचे मकान वाले हैं

दाग़ कोई नहीं बजुज़ सजदा
बन्दगी के निशान वाले हैं

जेब ख़ाली है पर भरा है दिल
हम अजब आन-बान वाले हैं

शान से गुज़रे हैं नशेब-ओ-फ़राज़
हम कड़े इम्तिहान वाले हैं

नक़्श अपने बचाये रख या रब
हम भी तेरे निशान वाले हैं

डर है हम को न कल जलाये धूप
गो तेरे सायबान वाले हैं

गूंजती है सदा-ए-हक़ अन्दर
ज़ाहिरन बेज़बान वाले हैं

ज़ायक़ा चाहते हैं शीरीं दहन
ऐसी मीठी ज़बान वाले हैं

फीका पकवान हम नहीं रखते
गरचे ऊंची दुकान वाले हैं

उनको सय्याद छू नहीं सकता
जो परिन्दे उड़ान वाले हैं

ज़ुल्म की रात मुख़्तसर है “अनीस”
दिन ये कुछ इम्तहान वाले हैं
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  4. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  5. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like