खोई हुई औरत - अनिल अनलहातु

अनिल अनलहातुअनिल अनलहातु17 Sept 1972

7 min read · 12.4K reads

रात के उस हल्के सांवलेपन में
वहाँ उधर, बेगमपेट काजीवे के
बस अड्डे के कोने में
एक औरत
गुडमुड़ियाई लेटी है,
और कुछ कुविचार उछल रहे हैं
हवा में लहराते हुए.
इस नंगे हमाम में
मैं अपने ही बारे में सोचता
अपनी विकृत सोचों पर
मूत रहा होता हूँ।

बहुत पहले रात्रि की गहन कालिमा में
एक रात
उठती है वह औरत हौले–से
और चिर निद्रा में डूबे गावों से
बहिरागत, किसी दूर के
शहर–शहरात में निकल जाती है।

किसी उजाड़ टीले पर लगे
बबूल की झाड़ियों से
एक फूल सूखकर गिर पड़ता है,
और मैं अपने दुःस्वप्नों के
मकड़जाल में उलझा
शहर की मुधि तक
जाकर लौट पड़ता हूँ।

वह औरत जो गाँव से
बाहर
किसी शहर–शहरात की ओर
निकल पड़ती है,
दिखती है मुझे
बेगमपेट काजीवे के किसी
वीराने बस स्टेशन के कोने में
गुडमुड़िया कर सोई हुई है।

लैम्प-पोस्टों के नीम अंधेरे में
मैं जाता हूँ दूर...
किसी नखलिस्तान की तरफ
और एक सूने, वीरान पड़े
बौद्ध मठ में
एक शिशु को
रोता हुआ पाता हूँ।

वह औरत
सुबह होने की यंत्रणा में
घुटती हुई
उठती है और
शहर की घुमावदार
भूल–भुलैया गलियों की
भीड़ में
खो जाती है।

दिन के तीसरे पहर तब
थका–मांदा, लड़खड़ाता
लौटता हूँ मैं
और अपनी ही बनाई
घृणा की ज़मीन पर
अपनी लाश बिछाकर
सो जाता हूँ।
अनिल अनलहातु
About the poet

अनिल अनलहातु

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनिल अनलहातु

  1. बाबरी मस्जिद तथा अन्य कविताएँ - अनिल अनलहातु

    जन्म – बिहार के भोजपुर (आरा) ज़िले के बड़का लौहर-फरना गाँव में दिसम्बर 1972 में ।शिक्षा – मैट्रिक – बोकारो इस्पात उच्च विद्यालय, बोकारो। आई०एस-सी० – सन्त कोलंबस कालेज, हजारीबाग । बी०टेक०, खनन अभियन्त्रण- इण्यडिन स्कूल ऑफ़ माइंस ,धनबाद । कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में सर्टिफिकेट कोर्स।

    12.4K reads
  2. मानवीय पीड़ा का ज़िगुरत - अनिल अनलहातु

    हमारे बहुत पहले उठने केबहुत पहले उठ जाती है,

    12.4K reads
  3. खुद के विरोध में - अनिल अनलहातु

    क्यों होता है ऐसाजब आदमी उठ खड़ा होता है

    12.4K reads
  4. अजान के पहले - अनिल अनलहातु

    मेरे भीतर से चलकरवह मुझ तक आया

    12.4K reads
  5. एक गुमनाम चिट्ठी - अनिल अनलहातु

    एक गुमनाम चिट्ठी बहुत दिनों से भूले एक मित्र के नामप्रिय भाई सात्यायन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like