वहाँ रुक जाने के बाद
ना पीछे लौटा जा सकता था
ना आगे बढ़ा जा सकता था
वह यह बात जानती थी
वह भी यह बात जानता था
उसके केश किसी दिन
उसके कंधे से उसके कंधे तक चले आए थे
उसकी एक नज़्म किसी दिन
उसकी देह से उसकी देह पर
क़िस्सा इतना ही है
और यह बात कि
आगे चलते जाते थे दोनों
कोई नहीं जानता इसमें अभिनय कितना था
और दूसरे से कितना छल।








