एकांत के सौ बरस

अंचितअंचित27 Jan 1990

1 min read · 12.4K reads

पूरे दिन

मैं सोचता रहा कि

तुम्हें टैटू बनवाना है।

पूरे दिन

मैं सोचता रहा कि

तुम्हें मेरी क़मीज़ों की चाह जगने लगी है

पूरे दिन

मैं तुम्हारे ज़िंदा डरों

के बारे में सोचता रहा

हमने सिर्फ़ एक गाना साथ सुना

हमने सिर्फ़ एक शाम साथ जाया की

हम मिले तब जब मौसम का आख़िरी क्षण ही बाकी था

मौल श्री,

पता नहीं फिर कोई लड़का तुम्हें फिर इस नाम से बुलाएगा या नहीं

पता नहीं जब तुम खिलोगी,

जाने कौन शहर होगा और कितना तुम्हारा मन।

अंचित
About the poet

अंचित

नई पीढ़ी के कवि। गद्य-लेखन में भी सक्रिय। मूल नाम : अंचित जन्म : 27/01/1990 | पटना, बिहार

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like