नदी का शोकगीत

आनंद गुप्ताआनंद गुप्ता19 Jul 1976

1 min read · 12.4K reads

नदी के सीने में असंख्य दुख बहते हैं

नदिया अपने दुखों को जीती

एक दिन गहरे समुद्र को

सौंप आती हैं

अपने दुखों की असंख्य कहानियाँ

जो समुद्र के सीने पर दहाड़े मारती रहती हैं

पर अक्सर लोगों की आँखों से ओझल रह जाती है

नदी हमारे लिए पवित्र चीज़ है

और नदी की पवित्रता पर संदेह करना धर्म-विरुद्ध

इसलिए शासकों, दलालों एवं पुरोहितों के लिए

यह सबसे फ़ायदे की चीज़ है

एक शासक के घोषणापत्रों में

वर्षों से हैरान ताकती रही नदी

एक शासक इसे बचाने की शपथ लेकर

इसकी बोली लगाता

एक शासक इसे डिब्बे में भर घर-घर पहुँचाता

एक शासक इसके सीने पर बाँध बनाकर

विकास का नायक कहलाता है

एक पुरोहित इसे लोटे में भरता

इसकी पवित्रता के मंत्र बुदबुदाता

दक्षिणा के पैसे अपनी बंडी की जेब में डालता है

और नदी जेब के भीतर पहुँच जाती है

जी हाँ! जेब के भीतर

यह हमारे समय का भयावह सच है

कि नदियाँ ज़मीन से ज़्यादा

आजकल जेबों, नक़्शों और फाइलों में बहती

लगातार दम तोड़ रही हैं

एक कवि इसकी दशा पर ज़ार-ज़ार रोता है

गाता है नदी के शोकगीत

कुछ लोग अब भी हैरान-परेशान हैं

जिनकी आँखों में डरावने सपने की तरह

आती है नदी

एक महात्मा इसे बचाने के लिए

अपने प्राण देता है

कुछ लोग

नदियों के लिए लड़ रहे हैं

आर-पार की लड़ाई

और देखिए न

आपकी सुविधा के लिए नाव है

पाँच रुपए का टिकट लेकर

नदी के दुखों को बिना छुए आप

हर रोज़ आराम से पार कर सकते हैं नदी।

आनंद गुप्ता
About the poet

आनंद गुप्ता

नई पीढ़ी के कवि। मूल नाम : आनंद गुप्ता जन्म : 19/07/1976 | कोलकाता, पश्चिम बंगाल

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी