खुली खिड़की

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

खुली खिड़की में रखा एक हल्के काग़ज़ का टुकड़ा

कमरे में आती हवा से

कच्ची ‘पेंसिल’ के तले दबा फड़फड़ा रहा है।

पूरा कमरा उसकी फड़फड़ाहट से भर गया है।

मैं बिस्तर पर थका हुआ निढाल पड़ा

स्मरण करने की कोशिश भी नहीं कर रहा कि

मैंने कुछ लिखने के लिए उसे दबा दिया है? या

…कुछ लिखकर दबा दिया है?

काग़ज़ की ध्वनि के कारण मेरी नींद उचट गई है—

इसलिए, कमरे के भीतर मैं भी

काग़ज़ के टुकड़े की तरह फड़फड़ा रहा हूँ—जैसे थकान से उठकर

अभी खिड़की बंद कर दूँगा!

‘पेंसिल’ तोड़कर फ़र्श फर फेंक दूँगा!!

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like