एक

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

काँख आई देह के कंप में

कितना ताप छूटा है?

कितनी मिट्टी छूटी है?

अकाल की भूमि के मध्य खड़े होकर

श्रम में डूबे किसान के पसीने से

यह प्रश्न अंकित करना कठिन है। कवि!

तुम कल्पना कर सकते हो।—

[पृष्ठ को सामने रखकर तुम कल्पना कर सकते हो।]

x x x x x x x x

तुम कह सकते हो : ऊसर भूमि से पसरे हुए इन खेतों में

इतनी निकट शिरोरेखाएँ की हैं कि

एक शब्द लिखने को स्थान नहीं!

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like