ज़िंदगी अपना सफ़र तय तो करेगी लेकिन

अमीता परसुराम मीताअमीता परसुराम मीता15 Dec 1955

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी अपना सफ़र तय तो करेगी लेकिन

हम-सफ़र आप जो होते तो मज़ा और ही था

काबा ओ दैर में अब ढूँड रही है दुनिया

जो दिल ओ जान में बस्ता था ख़ुदा और ही था

अब ये आलम है कि दौलत का नशा तारी है

जो कभी इश्क़ ने बख़्शा था नशा और ही था

दूर से यूँही लगा था कि बहुत दूरी है

जब क़रीब आए तो जाना कि गिला और ही था

मेरे दिल ने तो तुझे और ही दस्तक दी थी

तू ने ऐ जान जो समझा जो सुना और ही था

अमीता परसुराम मीता
About the poet

अमीता परसुराम मीता

उपनाम : 'मीता' मूल नाम : अमीता परसुराम जन्म : 15 Dec 1955

View profile & all 37 Poems / Stories

More from अमीता परसुराम मीता

  1. शिद्दत-ए-शौक़ से अफ़्साने तो हो जाते हैं

    शिद्दत-ए-शौक़ से अफ़्साने तो हो जाते हैंफिर न जाने वही आशिक़ कहाँ खो जाते हैं

    12.4K reads
  2. बन गए दिल के फ़साने क्या क्या

    बन गए दिल के फ़साने क्या क्याखुल गए राज़ न जाने क्या क्या

    12.4K reads
  3. हज़ारों मंज़िलें फिर भी मिरी मंज़िल है तू ही तू

    हज़ारों मंज़िलें फिर भी मिरी मंज़िल है तू ही तूमोहब्बत के सफ़र का आख़िरी हासिल है तू ही तू

    12.4K reads
  4. रक़ीब-ए-जाँ नज़र का नूर हो जाए तो क्या कीजे

    रक़ीब-ए-जाँ नज़र का नूर हो जाए तो क्या कीजेज़ियाँ दिल को अगर मंज़ूर हो जाए तो क्या कीजे

    12.4K reads
  5. ये आरज़ू है कि अब कोई आरज़ू न रहे

    ये आरज़ू है कि अब कोई आरज़ू न रहेकिसी सफ़र किसी मंज़िल की जुस्तुजू न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like