जो इस वक़्त मुस्करा रहे हैं
लानत है उन पर,
जो घरों में चैन से बैठे हैं
लानत हैं उन पर,
जो मानते हैं
देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है,
लानत है उन पर,
जिन्हें सरकार से कोई शिकायत नहीं,
लानत है उन पर,
जो निरंकुश हैं इस वक़्त
लानत है उन पर,
लानत है उन कवियों
लेखकों की लेखनी पर
जो अभी भी शांति,
शृंगार के गीत गा रही है
या मशग़ूल है
राजा के स्तुतिगान में।








