विकास अभी तक

अमित धर्मसिंहअमित धर्मसिंह18 Jun 1986

1 min read · 12.4K reads

आज भी घर

बहुत से लोगों का ख़्वाब है।

आज भी

बहुत से बच्चों के

सपने में आती है रोटी।

प्रेमी डरते हैं

प्रेम-प्रसंग के खुलने

या बताने से

आज भी।

आज भी

चैन से जीने के लिए

नहीं तलाश पाए हम

थोड़ी-सी ज़मीन।

मुठ्ठी भर आसमान नहीं

हमारे पास

उड़ान भरने के लिए।

बहुत पहले

हाँ बहुत पहले...

हमने जो

कुछ पवित्र पुस्तकें लिखी थीं

अभी उनसे

उबर ही कहाँ पाए हम।

अमित धर्मसिंह
About the poet

अमित धर्मसिंह

सुपरिचित कवि-लेखक। तीन कविता-संग्रह प्रकाशित। मूल नाम : अमित धर्मसिंह जन्म : 18/06/1986 | मुज़फ़्फ़रनगर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like