आसिफ़ा और आदमख़ोर

अमित धर्मसिंहअमित धर्मसिंह18 Jun 1986

1 min read · 12.4K reads

उसने अभी दुनिया को देखना शुरू किया था

समझना नहीं

अगर वह दुनिया को ज़रा भी समझती

तो वह समझ जाती बलात्कारियों की चाल

उनकी भाषा और पहनावे से

पहचान जाती उनके धर्म को

उनकी ओढ़ी हुई विनम्रता के पीछे छिपी

कट्टरता को पहचान लेती

उनके बोलते ही।

लेकिन उसने अभी दुनिया को देखना शुरू किया था

समझना नहीं

हाँ!

माँ का दर्द उसे समझ में आने लगा था थोड़ा-थोड़ा

वह बँटाने लगी थी माँ के हर काम में हाथ

उसे जल्दी ही पता चल गया था

माँ होना

वह पशुओं की भूख को पहचानने लगी थी

हालाँकि वह आदमी की भूख के बारे में

अभी कुछ नहीं जानती थी

जानती तो कुछ दरिंदों की भूख का शिकार न होती

उसने दुनिया को अभी देखना शुरू किया था

समझना नहीं

उसकी आँखों में कुतूहल था

सपने थे

उमंग थी

मासूमियत थी

और थी नई-नई चीज़ों को जानने की ललक

वह जानना चाहती थी

तितलियों के पंखों के रंगों के बारे में

वह हिरणों के कुलाँचों

पक्षियों की उड़ानों

लहलहाती फसलों

पेड़-पौधों के क़रीब पहुँच रही थी।

उसे धीरे-धीरे आभास हो रहा था

कि दुनिया बेहद ख़ूबसूरत है

ये नदियाँ

ये पर्वत

ये जंगल सब कुछ बहुत सुंदर है,

मगर जंगल के आदमख़ोर भेड़ियों के बारे में

वह अभी अंजान थी,

इनके क्रूर क़िस्से सुनने और समझने की

अभी उसकी उम्र भी कहाँ थी।

जो माँ ही सुनाती उसे

आदमख़ोरों के ख़ौफ़नाक क़िस्से।

उसने अभी दुनिया को देखना ही तो शुरू किया था,

समझना नहीं।

अमित धर्मसिंह
About the poet

अमित धर्मसिंह

सुपरिचित कवि-लेखक। तीन कविता-संग्रह प्रकाशित। मूल नाम : अमित धर्मसिंह जन्म : 18/06/1986 | मुज़फ़्फ़रनगर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी