मीरास बे-बहा भी बचाई न जा सकी - अमीर हम्ज़ा साक़िब

अमीर हम्ज़ा साक़िबअमीर हम्ज़ा साक़िब

3 min read · 12.4K reads

मीरास बे-बहा भी बचाई न जा सकी
इक ज़िल्लत-ए-वफ़ा थी उठाई न जा सकी

वादों की रात ऐसी घनी थी सियाह थी
क़िंदील-ए-ऐतबार बुझाई न जा सकी

चाहा था तुम पे वारेंगे लफ़्ज़ों की काएनात
ये दौला-ए-सुख़न की कमाई न जा सकी

वो सहर था के रंग भी बे-रंग थे तमाम
तस्वीर-ए-यार हम से बनाई न जा सकी

हम मदरसान-ए-इश्क़ के वो होनहार तिफ़्ल
हम से किताब-ए-अक़्ल उठाई न जा सकी

वो थरथरी थी जान-ए-सुख़न तेरे रू-ब-रू
तुझ पर कही ग़ज़ल भी सुनाई न जा सकी
अमीर हम्ज़ा साक़िब
About the poet

अमीर हम्ज़ा साक़िब

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अमीर हम्ज़ा साक़िब

  1. बदन के लुक़मा-ए-तर को हराम कर लिया है - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    बदन के लुक़मा-ए-तर को हराम कर लिया हैके ख़्वान-ए-रूह पे जब से तआम कर लिया है

    12.4K reads
  2. दश्त-ए-बला-ए-शौक़ में ख़ेमे लगाए हैं - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    दश्त-ए-बला-ए-शौक़ में ख़ेमे लगाए हैंइब्न-ए-ज़ियाद-ए-वक़्त से कह दो हम आए हैं

    12.4K reads
  3. गर्द-बाद-ए-शरार हैं हम लोग - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    गर्द-बाद-ए-शरार हैं हम लोगकिस के जी का ग़ुबार हैं हम लोग

    12.4K reads
  4. ग़ज़लों से तज्सीम हुई तकमील हुई - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    ग़ज़लों से तज्सीम हुई तकमील हुईनुक़्त नुक़्ते से मेरी तरसील हुई

    12.4K reads
  5. हैरान बहुत ताबिश-ए-हुस्न-दीगराँ थी - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    हैरान बहुत ताबिश-ए-हुस्न-दीगराँ थीतुझे लब की सिफ़त लाल-ए-बदख़शाँ में कहाँ थी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like