बदन के लुक़मा-ए-तर को हराम कर लिया है - अमीर हम्ज़ा साक़िब

अमीर हम्ज़ा साक़िबअमीर हम्ज़ा साक़िब

3 min read · 12.4K reads

बदन के लुक़मा-ए-तर को हराम कर लिया है
के ख़्वान-ए-रूह पे जब से तआम कर लिया है

बताओ उड़ती है बाज़ार-ए-जाँ में ख़ाक बहुत
बताओ क्या हमें अपना ग़ुलाम कर लिया है

ये आस्ताना-ए-हसरत है हम भी जानते हैं
दिया जला दिया है और सलाम कर लिया है

मकाँ उजाड़ था और ला-मकाँ की ख़्वाहिश थी
सो अपने आप से बाहर क़याम कर लिया है

बस अब तमाम हो ये वहम ओ ऐतबार का खेल
बिसात उलट दी सभी सारा काम कर लिया है

किसी से ख़्वाहिश-ए-गुफ़्तार थी मगर ‘साक़िब’
वफ़ूर-ए-शौक़ में ख़ुद से कलाम कर लिया है
अमीर हम्ज़ा साक़िब
About the poet

अमीर हम्ज़ा साक़िब

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अमीर हम्ज़ा साक़िब

  1. दश्त-ए-बला-ए-शौक़ में ख़ेमे लगाए हैं - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    दश्त-ए-बला-ए-शौक़ में ख़ेमे लगाए हैंइब्न-ए-ज़ियाद-ए-वक़्त से कह दो हम आए हैं

    12.4K reads
  2. गर्द-बाद-ए-शरार हैं हम लोग - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    गर्द-बाद-ए-शरार हैं हम लोगकिस के जी का ग़ुबार हैं हम लोग

    12.4K reads
  3. ग़ज़लों से तज्सीम हुई तकमील हुई - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    ग़ज़लों से तज्सीम हुई तकमील हुईनुक़्त नुक़्ते से मेरी तरसील हुई

    12.4K reads
  4. हैरान बहुत ताबिश-ए-हुस्न-दीगराँ थी - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    हैरान बहुत ताबिश-ए-हुस्न-दीगराँ थीतुझे लब की सिफ़त लाल-ए-बदख़शाँ में कहाँ थी

    12.4K reads
  5. ख़याल-ए-यार का सिक्का उछालने में गया - अमीर हम्ज़ा साक़िब

    ख़याल-ए-यार का सिक्का उछालने में गयाजुनूँ ख़रीता-ए-ज़र था सँभालने में गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like