पेच-दर-पेच सवालात में उलझे हुए हैं - अमीन अशरफ़

अमीन अशरफ़अमीन अशरफ़

3 min read · 12.4K reads

पेच-दर-पेच सवालात में उलझे हुए हैं
हम अजब सूरत-ए-हालात में उलझे हुए हैं

ख़त्म होने का नहीं मारका-ए-इश्‍क़-ओ-हवस
मसअले सारे मफ़ादात में उलझे हुए हैं

किस ख़सारे में नज़र है कि सिमट जाती है
कुछ अभी दाएरा-ए-ज़ात में उलझे हुए है

इन में तो मुझे से ज़ियादा है परेशां-नज़री
आईने शहर-ए-कमालात में उलझे हुए हैं

इस पे दावा भी कि ये कार-ए-मसीहाई है
सारे अज़हान ख़ुराफात में उलझे हुए हैं

कुर्रा-ए-ख़ाक पे पड़ते ही नहीं उन के क़दम
दीदा-वर सैर-ए-तिलिस्मात में उलझे हुए हैं

नूर-ए-मुतलक़ की है तशबीह न तमसील मगर
हम इशारात ओ किनायात में उलझे हुए हैं
अमीन अशरफ़
About the poet

अमीन अशरफ़

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अमीन अशरफ़

  1. कभी कभी जो वो मिलता तो - अमीन अशरफ़

    कभी कभी जो वो मिलता तो दिल में जा करताविसाल-ए गोश-ए बाब-ए सुख़न भी वा करता

    12.4K reads
  2. किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुए - अमीन अशरफ़

    किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुएमगर वो चौंक पड़ा था नज़र मिलाते हुए

    12.4K reads
  3. लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा था - अमीन अशरफ़

    लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा थाशिकस्तगी में ज़मीं का सवाल ऐसा था

    12.4K reads
  4. मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभी - अमीन अशरफ़

    मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभीवो ख़ाक उड़ा के गुज़र जाएगा कभी न कभी

    12.4K reads
  5. मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँ - अमीन अशरफ़

    मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँमैं सोते जागते दिल-कश नज़ारे देख लेता हूँ

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like