नैनोइलेक्ट्रॉनिक्स की किताब के
पन्नों पर बैठा
वह छोटा-सा मच्छर
नहीं जानता शायद
कि उसके बचे रहने की संभावना
बाल बराबर भी न होने के बावजूद
ढूँढ़ सकता है वह
इन्हीं काले अक्षरों के बीच
उम्मीद का कोई नया मापदंड
अक्षरों ने शब्द
और शब्दों ने वाक्य बनकर
बचाया है मृत्यु से
हमें भी
कई बार इसी तरह








