रवाँ दवाँ नहीं याँ अश्क चश्म-ए-तर की - अमानत लखनवी

अमानत लखनवीअमानत लखनवी

5 min read · 12.4K reads

रवाँ दवाँ नहीं याँ अश्क चश्म-ए-तर की तरह
गिरह में रखते हैं हम आबरू गुहर की तरह

सुनी सिफ़त किसी ख़ुश-चश्म की जो मरदुम से
ख़याल दौड़ गया आँख पर नज़र की तरह

छुपी न ख़ल्क़-ए-ख़ुदा से हक़ीक़त-ए-ख़त-ए-शौक़
उड़ा जहाँ में कबूतर मेरा ख़बर की तरह

सिवाए यार न देखा कुछ और आलम में
समा गया वो मेरी आँख में नज़र की तरह

अदम की राह में खटका रहा जहन्नम का
सफ़र ने दिल को जलाया मेरे सक़र की तरह

खुले जो सब तो बँधा तार मीठी बातों का
शकर गिरह में वो रखते हैं नेशकर की तरह

वो अंदलीब हूँ शहपर जो मेरा मिल जाए
चढ़ाएँ सर पे सलातीं हुमा के पर की तरह

ज़कात दे ज़र-ए-गुल की बहार में गुल-चीं
चमन में फूल लुटा अशरफ़ी के ज़र की तरह

गिरी है छुट के जो ज़ानू पे शाम को अफ़शाँ
सितारे यार के दामन में हैं सहर की तरह

मुशाएरा का अमानत है किस को हिज्र में होश
कहाँ के शेर कहाँ की ग़ज़ल किधर की तरह
अमानत लखनवी
About the poet

अमानत लखनवी

View profile & all 26 Poems / Stories

More from अमानत लखनवी

  1. आग़ोश में जो जलवा-गर इक - अमानत लखनवी

    आग़ोश में जो जलवा-गर इक नाज़नीं हुआअंगुश्तरी बना मेरा तन वो नगीं हुआ

    12.4K reads
  2. बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद - अमानत लखनवी

    बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद हैं सबराहत-ए-जाँ कोई दिल-बर नहीं जल्लाद हैं सब

    12.4K reads
  3. भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे - अमानत लखनवी

    भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे कहते हैंमस्ती में नहीं ग़ाफ़िल हुश्यार इसे कहते हैं

    12.4K reads
  4. दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की - अमानत लखनवी

    दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की सूरतइस्तादा हैं हम बाग़ में शमशाद की सूरत

    12.4K reads
  5. गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार - अमानत लखनवी

    गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार सफ़ेदक्यूँ न हो ख़ौफ़-ए-अजल से ये सियह-कार सफ़ेद

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like