न आसमाँ से न दुश्मन के ज़ोर - अमजद इस्लाम

अमजद इस्लाम अमजदअमजद इस्लाम अमजद4 Sept 1944

4 min read · 12.3K reads

न आसमाँ से न दुश्मन के ज़ोर ओ ज़र से हुआ
ये मोजज़ा तो मेरे दस्त-ए-बे-हुनर से हुआ

क़दम उठा है तो पाँव तले ज़मीं ही नहीं
सफ़र का रंज हमें ख़्वाहिश-ए-सफ़र हुआ

मैं भीग भीग गया आरज़ू की बारिश में
वो अक्स अक्स में तक़्सीम चश्म-ए-तर से हुआ

सियाही शब की न चेहरों पे आ गई हो कहीं
सहर का ख़ौफ़ हमें आईनों के दर से हुआ

कोई चले तो ज़मीं साथ साथ चलती है
ये राज़ हम पे अयाँ गर्द-ए-रह-गुज़र से हुआ

तेरे बदन की महक ही न थी तो क्या रुकते
गुज़र हमारा कई बार यूँ तो घर से हुआ

कहाँ पे सोए थे अमजद कहाँ खुलीं आँखें
गुमाँ क़फ़स का हमें अपने बाम ओ दर से हुआ
अमजद इस्लाम अमजद
About the poet

अमजद इस्लाम अमजद

View profile & all 18 Poems / Stories

More from अमजद इस्लाम अमजद

  1. आईनों में अक्स न हों तो - अमजद इस्लाम

    आईनों में अक्स न हों तो हैरत रहती हैजैसे ख़ाली आँखों में भी वहशत रहती है

    12.4K reads
  2. अपने घर की खिड़की से मैं - अमजद इस्लाम

    अपने घर की खिड़की से मैं आसमान को देखूँगाजिस पर तेरा नाम लिखा है उस तारे को ढूँढूँगा

    12.4K reads
  3. बस्तियों में इक सदा-ए-बे-सदा - अमजद इस्लाम

    बस्तियों में इक सदा-ए-बे-सदा रह जाएगीबाम ओ दर पे नक़्श तहरीर-ए-हवा रह जाएगी

    12.4K reads
  4. दाम-ए-ख़ुश-बू में गिरफ़्तार सबा - अमजद इस्लाम

    दाम-ए-ख़ुश-बू में गिरफ़्तार सबा है कब सेलफ़्ज़ इज़हार की उलझन में पड़ा है कब से

    12.4K reads
  5. एक आज़ार हुई जाती है शोहरत - अमजद इस्लाम

    एक आज़ार हुई जाती है शोहरत हम कोख़ुद से मिलने की भी मिलती नहीं फ़ुर्सत हम को

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुल