अपने घर की खिड़की से मैं - अमजद इस्लाम

अमजद इस्लाम अमजदअमजद इस्लाम अमजद4 Sept 1944

6 min read · 12.4K reads

अपने घर की खिड़की से मैं आसमान को देखूँगा
जिस पर तेरा नाम लिखा है उस तारे को ढूँढूँगा

तुम भी हर शब दिया जला कर पलकों की दहलीज़ पर रखना
मैं भी रोज़ इक ख़्वाब तुम्हारे शहर की जानिब भेजूँगा

हिज्र के दरिया में तुम पढ़ना लहरों की तहरीरें भी
पानी की हर सत्र पे मैं कुछ दिल की बातें लिखूँगा

जिस तनहा से पेड़ के नीचे हम बारिश में भीगे थे
तुम भी उस के छू के गुज़रना मैं भी उस से लिपटूँगा

ख़्वाब मुसाफ़िर लम्हों के हैं साथ कहाँ तक जाएँगे
तुम ने बिल्कुल ठीक कहा है मैं भी अब कुछ सोचूँगा

बादल ओढ़ के गुज़रूँगा मैं तेरे घर के आँगन से
क़ोस-ए-क़ुज़ा के सब रंगों में तुझ को भीगा देखूँगा

बे-मौसम बारिश की सूरत देर तलक और दूर तलक
तेरे दयार-ए-हुस्न पे मैं भी किन-मिन किन-मिन बरसूँगा

शर्म से दोहरा हो जाएगा कान पड़ा वो बुंदा भी
बाद-ए-सबा के लहजे में इक बात में ऐसी पूछूँगा

सफ़्हा सफ़्हा एक किताब-ए-हुस्न सी खुलती जाएगी
और उसी की लय में फिर मैं तुम को अज़्बर कर लूँगा

वक़्त के इक कंकर ने जिस को अक्सों में तक़्सीम किया
आब-ए-रवाँ में कैसे अमजद अब वो चेहरा जोड़ूँगा
अमजद इस्लाम अमजद
About the poet

अमजद इस्लाम अमजद

View profile & all 18 Poems / Stories

More from अमजद इस्लाम अमजद

  1. आईनों में अक्स न हों तो - अमजद इस्लाम

    आईनों में अक्स न हों तो हैरत रहती हैजैसे ख़ाली आँखों में भी वहशत रहती है

    12.3K reads
  2. बस्तियों में इक सदा-ए-बे-सदा - अमजद इस्लाम

    बस्तियों में इक सदा-ए-बे-सदा रह जाएगीबाम ओ दर पे नक़्श तहरीर-ए-हवा रह जाएगी

    12.4K reads
  3. दाम-ए-ख़ुश-बू में गिरफ़्तार सबा - अमजद इस्लाम

    दाम-ए-ख़ुश-बू में गिरफ़्तार सबा है कब सेलफ़्ज़ इज़हार की उलझन में पड़ा है कब से

    12.4K reads
  4. एक आज़ार हुई जाती है शोहरत - अमजद इस्लाम

    एक आज़ार हुई जाती है शोहरत हम कोख़ुद से मिलने की भी मिलती नहीं फ़ुर्सत हम को

    12.4K reads
  5. हुज़ूर-ए-यार में हर्फ़ इल्तिजा के - अमजद इस्लाम

    हुज़ूर-ए-यार में हर्फ़ इल्तिजा के रक्खे थेचराग़ सामने जैसे हवा के रक्खे थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like