आईनों में अक्स न हों तो - अमजद इस्लाम

अमजद इस्लाम अमजदअमजद इस्लाम अमजद4 Sept 1944

4 min read · 12.4K reads

आईनों में अक्स न हों तो हैरत रहती है
जैसे ख़ाली आँखों में भी वहशत रहती है

हर दम दुनिया के हँगामे घेरे रखते थे
जब से तेरे ध्यान लगे हैं फ़ुर्सत रहती है

करनी है तो खुल के करो इंकार-ए-वफ़ा की बात
बात अधूरी रह जाए तो हसरत रहती है

शहर-ए-सुख़न में ऐसा कुछ कर इज़्ज़त बन जाए
सब कुछ मिट्टी हो जाता है इज़्ज़त रहती है

बनते बनते ढह जाती है दिल की हर तामीर
ख़्वाहिश के बहरूप में शायद क़िस्मत रहती है

साए लरज़ते रहते हैं शहरों की गलियों में
रहते थे इंसान जहाँ अब दहशत रहती है

मौसम कोई ख़ुश-बू ले कर आते जाते हैं
क्या क्या हम को रात गए तक वहशत रहती है

ध्यान में मेला सा लगता है बीती यादों का
अक्सर उस के ग़म से दिल की सोहबत रहती है

फूलों की तख़्ती पर जैसे रंगों की तहरीर
लौह-ए-सुख़न पर ऐसे अमजद शोहरत रहती है
अमजद इस्लाम अमजद
About the poet

अमजद इस्लाम अमजद

View profile & all 18 Poems / Stories

More from अमजद इस्लाम अमजद

  1. अपने घर की खिड़की से मैं - अमजद इस्लाम

    अपने घर की खिड़की से मैं आसमान को देखूँगाजिस पर तेरा नाम लिखा है उस तारे को ढूँढूँगा

    12.4K reads
  2. बस्तियों में इक सदा-ए-बे-सदा - अमजद इस्लाम

    बस्तियों में इक सदा-ए-बे-सदा रह जाएगीबाम ओ दर पे नक़्श तहरीर-ए-हवा रह जाएगी

    12.4K reads
  3. दाम-ए-ख़ुश-बू में गिरफ़्तार सबा - अमजद इस्लाम

    दाम-ए-ख़ुश-बू में गिरफ़्तार सबा है कब सेलफ़्ज़ इज़हार की उलझन में पड़ा है कब से

    12.4K reads
  4. एक आज़ार हुई जाती है शोहरत - अमजद इस्लाम

    एक आज़ार हुई जाती है शोहरत हम कोख़ुद से मिलने की भी मिलती नहीं फ़ुर्सत हम को

    12.4K reads
  5. हुज़ूर-ए-यार में हर्फ़ इल्तिजा के - अमजद इस्लाम

    हुज़ूर-ए-यार में हर्फ़ इल्तिजा के रक्खे थेचराग़ सामने जैसे हवा के रक्खे थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like