दाम-ए-ख़ुश-बू में गिरफ़्तार सबा - अमजद इस्लाम

अमजद इस्लाम अमजदअमजद इस्लाम अमजद4 Sept 1944

4 min read · 12.4K reads

दाम-ए-ख़ुश-बू में गिरफ़्तार सबा है कब से
लफ़्ज़ इज़हार की उलझन में पड़ा है कब से

ऐ कड़ी चुप के दर ओ बाम सजाने वाले
मुंतज़िर कोई सर-ए-कोह-ए-निदा है कब से

चाँद भी मेरी तरह हुस्न-शनासा निकला
उस की दीवार पे हैरान खड़ा है कब से

बात करता हूँ तो लफ़्ज़ों से महक आती है
कोई अनफ़ास के पर्दे में छुपा है कब से

शोबदा-बाज़ी-ए-आईना-ए-एहसास न पूछ
हैरत-ए-चश्म वही शोख़ क़बा है कब से

देखिए ख़ून की बरसात कहाँ होती है
शहर पर छाई हुई सुर्ख़ घटा है कब से

कोर-चश्मों के लिए आईना-ख़ाना मालूम
वरना हर ज़र्रा तेरा अक्स-नुमा है कब से

खोज में किस की भरा शहर लगा है अमजद
ढूँडती किस को सर-ए-दश्त हवा है कब से
अमजद इस्लाम अमजद
About the poet

अमजद इस्लाम अमजद

View profile & all 18 Poems / Stories

More from अमजद इस्लाम अमजद

  1. आईनों में अक्स न हों तो - अमजद इस्लाम

    आईनों में अक्स न हों तो हैरत रहती हैजैसे ख़ाली आँखों में भी वहशत रहती है

    12.3K reads
  2. अपने घर की खिड़की से मैं - अमजद इस्लाम

    अपने घर की खिड़की से मैं आसमान को देखूँगाजिस पर तेरा नाम लिखा है उस तारे को ढूँढूँगा

    12.4K reads
  3. बस्तियों में इक सदा-ए-बे-सदा - अमजद इस्लाम

    बस्तियों में इक सदा-ए-बे-सदा रह जाएगीबाम ओ दर पे नक़्श तहरीर-ए-हवा रह जाएगी

    12.4K reads
  4. एक आज़ार हुई जाती है शोहरत - अमजद इस्लाम

    एक आज़ार हुई जाती है शोहरत हम कोख़ुद से मिलने की भी मिलती नहीं फ़ुर्सत हम को

    12.4K reads
  5. हुज़ूर-ए-यार में हर्फ़ इल्तिजा के - अमजद इस्लाम

    हुज़ूर-ए-यार में हर्फ़ इल्तिजा के रक्खे थेचराग़ सामने जैसे हवा के रक्खे थे

    12.4K reads