बस्तियों में इक सदा-ए-बे-सदा - अमजद इस्लाम

अमजद इस्लाम अमजदअमजद इस्लाम अमजद4 Sept 1944

3 min read · 12.4K reads

बस्तियों में इक सदा-ए-बे-सदा रह जाएगी
बाम ओ दर पे नक़्श तहरीर-ए-हवा रह जाएगी

आँसुओं का रिज़्क होंगी बे-नतीजा चाहतें
ख़ुश्क होंटों पर लरज़ती इक दुआ रह जाएगी

रू-ब-रू मंज़र न हों तो आईने किस काम के
हम नहीं होंगे तो दुनिया गर्द-ए-पा रह जाएगी

ख़्वाब के नश्शे में झुकती जाएगी चश्म-ए-कमर
रात की आँखों में फैली इल्तिजा रह जाएगी

बे-समर पेड़ों को चूमेंगे सबा के सब्ज़ लब
देख लेना ये ख़िज़ाँ बे-दस्त-ओ-पा रह जाएगी
अमजद इस्लाम अमजद
About the poet

अमजद इस्लाम अमजद

View profile & all 18 Poems / Stories

More from अमजद इस्लाम अमजद

  1. आईनों में अक्स न हों तो - अमजद इस्लाम

    आईनों में अक्स न हों तो हैरत रहती हैजैसे ख़ाली आँखों में भी वहशत रहती है

    12.3K reads
  2. अपने घर की खिड़की से मैं - अमजद इस्लाम

    अपने घर की खिड़की से मैं आसमान को देखूँगाजिस पर तेरा नाम लिखा है उस तारे को ढूँढूँगा

    12.4K reads
  3. दाम-ए-ख़ुश-बू में गिरफ़्तार सबा - अमजद इस्लाम

    दाम-ए-ख़ुश-बू में गिरफ़्तार सबा है कब सेलफ़्ज़ इज़हार की उलझन में पड़ा है कब से

    12.4K reads
  4. एक आज़ार हुई जाती है शोहरत - अमजद इस्लाम

    एक आज़ार हुई जाती है शोहरत हम कोख़ुद से मिलने की भी मिलती नहीं फ़ुर्सत हम को

    12.4K reads
  5. हुज़ूर-ए-यार में हर्फ़ इल्तिजा के - अमजद इस्लाम

    हुज़ूर-ए-यार में हर्फ़ इल्तिजा के रक्खे थेचराग़ सामने जैसे हवा के रक्खे थे

    12.4K reads