खुद अपने लिए बैठ के सोचेंगे किसी दिन - अमजद इस्लाम

अमजद इस्लाम अमजदअमजद इस्लाम अमजद4 Sept 1944

5 min read · 12.4K reads

खुद अपने लिए बैठ के सोचेंगे किसी दिन
यूँ है के तुझे भूल के देखेंगे किसी दिन

भटके हुए फिरते हैं कई लफ्ज़ जो दिल में
दुनिया ने दिया वक़्त तो लिक्खेंगे किसी दिन

हिल जायेंगे इक बार तो अर्शों के दर-ओ-बाम
ये खाकनशीं लोग जो बोलेंगे किसी दिन

आपस की किसी बात का मिलता ही नहीं वक़्त
हर बात ये कहे हैं के बैठेंगे किसी दिन

ऐ जान तेरी याद के बे-नाम परिंदे
शाखों पे मेरे दर्द की उतरेंगे किसी दिन

जाती है किसी झील की गहराई कहाँ तक
आँखों में तेरी डूब के देखेंगे किसी दिन

खुशबू से भरी शाम में जुगनू के कलम से
इक नज़्म तेरे वास्ते लिक्खेंगे किसी दिन

सोयेंगे तेरी आंख की खल्वत में किसी रात
साये में तेरी ज़ुल्फ़ के जागेंगे किसी दिन

खुशबू की तरह, असल-ए-सबा खाक नुमा से
गलियों से तेरे शहर की गुजरेंगे किसी दिन

‘अमजद’ है यही अब के कफ़न बांध के सर से
उस शहर-ए-सितमगर में जायेंगे किसी दिन
अमजद इस्लाम अमजद
About the poet

अमजद इस्लाम अमजद

View profile & all 18 Poems / Stories

More from अमजद इस्लाम अमजद

  1. आईनों में अक्स न हों तो - अमजद इस्लाम

    आईनों में अक्स न हों तो हैरत रहती हैजैसे ख़ाली आँखों में भी वहशत रहती है

    12.4K reads
  2. अपने घर की खिड़की से मैं - अमजद इस्लाम

    अपने घर की खिड़की से मैं आसमान को देखूँगाजिस पर तेरा नाम लिखा है उस तारे को ढूँढूँगा

    12.4K reads
  3. बस्तियों में इक सदा-ए-बे-सदा - अमजद इस्लाम

    बस्तियों में इक सदा-ए-बे-सदा रह जाएगीबाम ओ दर पे नक़्श तहरीर-ए-हवा रह जाएगी

    12.4K reads
  4. दाम-ए-ख़ुश-बू में गिरफ़्तार सबा - अमजद इस्लाम

    दाम-ए-ख़ुश-बू में गिरफ़्तार सबा है कब सेलफ़्ज़ इज़हार की उलझन में पड़ा है कब से

    12.4K reads
  5. एक आज़ार हुई जाती है शोहरत - अमजद इस्लाम

    एक आज़ार हुई जाती है शोहरत हम कोख़ुद से मिलने की भी मिलती नहीं फ़ुर्सत हम को

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like