मौन के ये आवरण मुझको बचा ले जाएँगे - आलोक यादव

आलोक यादवआलोक यादव30 Sept 1967

5 min read · 12.4K reads

मौन के ये आवरण मुझको बचा ले जाएंगे
वरना बातों के कई मतलब निकाले जाएंगे

राजनैतिक व्याकरण तुम सीख लो पहले ज़रा
वरना फिर अख़बार में फ़िक्रे उछाले जाएंगे

जानते हैं रहनुमा देंगे हमे कैसा जवाब
आज के सारे मसाइल कल पे टाले जाएंगे

अब अंधेरों की हुकूमत हो चली है हर तरफ़
अब अंधरों की अदालत में उजाले जाएंगे

शहर से हाकिम के हरकारे हैं आए गावं में
जाने किसके छीनकर मुँह के निवाले जाएंगे

कब तलक भरते रहें दम दोस्ती का आपकी
आस्तीनों में न हम से साँप पाले जाएंगे

दर्दे-दिल जो मौत से पहले गया तो दर्द क्या
तेरी थाती को हमेशा हम संभाले जाएंगे

प्यार का दोनों पे आख़िर जुर्म साबित हो गया
ये फ़रिश्ते आज जन्नत से निकाले जाएंगे

अश्क ज़ाया हो न पाएं सौंप दो तुम सब हमें
दिल है अपना सीप सा मोती बना ले जाएंगे

तुम अगर हो दीप तो आलोक लासानी हैं हम
हम तुम्हारे बाद भी महफ़िल सजा ले जाएंगे

मार्च 2015
प्रकाशित - कादम्बिनी (मासिक) जुलाई 2015
आलोक यादव
About the poet

आलोक यादव

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like