ख़त जो तुमने लिखा नहीं होता - आलोक यादव

आलोक यादवआलोक यादव30 Sept 1967

2 min read · 12.4K reads

ख़त जो तुमने लिखा नहीं होता
ज़ख़्म दिल का हरा नहीं होता

अपना अपना ख़याल है लेकिन
दर्द, दिल की दवा नहीं होता

तूने चाहा नहीं मुझे वरना
इस ज़माने में क्या नहीं होता

बेख़बर तुम रहो परेशाँ हम
यूँ कोई सिलसिला नहीं होता

दाग़ ही दाग़ जो दिखाए, वो
आईना आईना नहीं होता

सब हैं हालात के फ़रेब ‘आलोक’
कोई खोटा, खरा नहीं होता

दिसम्बर 2013
आलोक यादव
About the poet

आलोक यादव

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like