हर तरफ़ उसकी हवा हो जैसे - आलोक यादव

आलोक यादवआलोक यादव30 Sept 1967

4 min read · 12.3K reads

हर तरफ़ उसकी हवा हो जैसे
अपनी दुनिया का ख़ुदा हो जैसे

उसकी ख़ामोशी से क्यों लगता है
उसने कुछ मुझसे कहा हो जैसे

वो नदी पार उतरता सूरज
डूबते दिन की सदा हो जैसे

ख़ुश ख़रीदार बहुत लगता है
कोई बेमोल बिका हो जैसे

अब भी सोफ़े में है गर्मी बाक़ी
वो अभी उठ के गया हो जैसे

लड़खड़ाती सी चली आती है
धूप भी आबला पा हो जैसे

अजनबी मैं हूँ मगर लगता है
शहर में तू भी नया हो जैसे

तल्ख़ियाँ लहजे में उसके देखो
सारी दुनिया से ख़फ़ा हो जैसे

आदमी है तो वही बन के रहे
यूँ करे है कि ख़ुदा हो जैसे

ऐसे अन्दाज़ से करता है सवाल
बाप से अपने बड़ा हो जैसे

यूँ निभाता हूँ मैं रिश्ते आलोक
बेगुनाही की सज़ा हो जैसे
आलोक यादव
About the poet

आलोक यादव

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like