दर्द ग़ैरों का भी अपना-सा लगा है लोगों - आलोक यादव

आलोक यादवआलोक यादव30 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

दर्द ग़ैरों का भी अपना सा लगा है लोगो
मुझको ये वस्फ़ मेरी माँ से मिला है लोगो

उसके क़दमों के निशाँ हैं मैं जिधर भी देखूँ,
घर तो माँ का ही तसव्वुर में बसा है लोगो

जो उसूलों का दिया माँ ने किया था रौशन
उम्र भर मुझको मिली उसकी ज़िया है लोगो

उम्र को मुझपे वो हावी नहीं होने देती
जब तलक माँ है ये बचपन भी बचा है लोगो

मुश्किलें हो गयीं आसान मुझे सब आलोक
मेरे हमराह , मेरी माँ की दुआ है लोगो

मई 2014
तसव्वुर-कल्पना; ज़िया -प्रकाश
प्रकाशित : दैनिक जागरण (साहित्यिक पुनर्नवा) दिनांक : 30 जून 2014
आलोक यादव
About the poet

आलोक यादव

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like