मौजूदा मध्य-वर्ग

आलोक श्रीवास्तवआलोक श्रीवास्तव

1 min read · 12.4K reads

एक शुतुरमुर्ग़

गर्दन मोड़कर

अपनी ही काया में छिपा

सोचता

दुनिया बस उतनी ही

जितनी उसे दिखती

संकट उससे उतना ही दूर

जितना वह निकट

अपने डैनों के

पर बाज़ है इतिहास

कोई कितना भी

पंखों में दुबके

न उसकी नज़र से बच पाता

न उसके झपट्टों से।

आलोक श्रीवास्तव
About the poet

आलोक श्रीवास्तव

सुपरिचित कवि-लेखक और संपादक। दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। जन्म : 15/08/1968 | मेरठ, उत्तर प्रदेश आलोक श्रीवास्तव (जन्म : 15 अगस्त 1968) का बचपन उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों-क़स्बों में गुज़रा। उन्होंने पहले सात साल ‘धर्मयुग’ में बतौर उपसंपादक क…

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like