है कलेजा फ़िग़ार होने को - इक़बाल

अल्लामा इक़बालअल्लामा इक़बाल9 Sept 1877 – 21 Sept 1938

3 min read · 12.4K reads


है कलेजा फ़िगार[1] होने को
दामने-लालाज़ार होने को

इश्क़ वो चीज़ है कि जिसमें क़रार[2]
चाहिए बेक़रार होने को

जुस्तजू-ए-क़फ़स[3] है मेरे लिए
ख़ूब समझे शिकार होने को

पीस डाला है आसमाँ ने मुझे
किसकी रह[4] का ग़ुबार होने को

क्या अदा थी वो जाँनिसारी[5] में
थे वो मुझपर निसार[6] होने को

वादा करते हुए न रुक जाओ
है मुझे एतबार[7] होने को

उसने पूछा कि कौन छुपता है
हम छुपे आशकार[8] होने को

हमने ‘इक़बाल’ इश्क़बाज़ी की
पी ये मय[9] होशियार होने को
अल्लामा इक़बाल
About the poet

अल्लामा इक़बाल

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश