डरते-डरते दमे-सहर से - इक़बाल

अल्लामा इक़बालअल्लामा इक़बाल9 Sept 1877 – 21 Sept 1938

3 min read · 12.4K reads

डरते-डरते दमे-सहर[1] से,
तारे कहने लगे क़मर[2] से ।
नज़्ज़ारे रहे वही फ़लक पर,
हम थक भी गये चमक-चमक कर ।
काम अपना है सुबह-ओ-शाम चलना,
चलन, चलना, मुदाम[3] चलना ।
बेताब है इस जहां की हर शै,
कहते हैं जिसे सकूं, नहीं है ।

होगा कभी ख़त्म यह सफ़र क्या ?
मंज़िल कभी आयेगी नज़र क्या ?

कहने लगा चाँद, हमनशीनो !
ऐ मज़रअ-ए-शब के खोशाचीनो ![4]
जुंबिश[5] से है ज़िन्दगी जहां की,
यह रस्म क़दीम[6] है यहाँ की ।
इस रह में मुक़ाम बेमहल[7] है,
पोशीदा[8] क़रार[9] में अज़ल[10] है ।
चलने वाले निकल गये हैं,
जो ठहरे ज़रा, कुचल गये हैं ॥
अल्लामा इक़बाल
About the poet

अल्लामा इक़बाल

View profile & all 81 Poems / Stories

More from अल्लामा इक़बाल

  1. बांग-ए-दरा - अल्लामा इक़बाल

    कितने दिन हो गए पिया को शहर गएपलकों पर दो आँसू आकर ठहर गए

    12.4K reads
  2. तराना-ए-हिन्दी (सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोसिताँ हमारा ) - अल्लामा इक़बाल

    सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोसिताँ हमाराहम बुलबुलें हैं इसकी यह गुलसिताँ हमारा

    12.4K reads
  3. तस्कीन न हो जिस से - इक़बाल

    तस्कीन[1] न हो जिस से वो राज़ बदल डालोजो राज़ न रख पाए हमराज़ बदल डालो

    12.4K reads
  4. लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना - इक़बाल

    लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरीज़िन्दगी शमा की सूरत[1] हो ख़ुदाया मेरी

    12.4K reads
  5. दुनिया की महफ़िलों से उक्ता गया हूँ - इक़बाल

    दुनिया की महफ़िलों से उक्ता गया हूँ या रबक्या लुत्फ़ अंजुमन[1] का जब दिल ही बुझ गया हो

    12.4K reads