गेसू-ए- ताबदार को और भी ताबदार कर - इक़बाल

अल्लामा इक़बालअल्लामा इक़बाल9 Sept 1877 – 21 Sept 1938

5 min read · 12.4K reads


कभी ऐ हक़ीक़त-ए-मुन्तज़र[1]! नज़र आ लिबास-ए-मजाज़ में
के हज़ारों सज्दे तड़प रहे हैं तेरी जबीन-ए-नियाज़[2] में

तरब आशना-ए-ख़रोश[3] हो तू नवा है महरम-ए-गोश[4] हो
वो सरूद[5] क्या के छिपा हुआ हो सुकूत-ए-पर्दा-ओ-साज़[6] में

तू बचा बचा के न रख इसे तेरा आईना है वो आईना
के शिकस्ता[7] हो तो अज़ीज़तर[8] है निगाह-ए-आईना-साज़[9] में

दम-ए-तौफ़ कर मक-ए-शम्मा न ये कहा के वो अस्र-ए-कोहन
न तेरी हिकायत-ए-सोज़ में न मेरी हदीस-ए-गुदाज़ में

न कहीं जहाँ में अमाँ[10] मिली जो अमाँ मिली तो कहाँ मिली
मेरे जुर्म-ए-ख़ानाख़राब[11] को तेरे उफ़्वे-ए-बंदा-नवाज़[12] में

न वो इश्क़ में रहीं गर्मियाँ न वो हुस्न में रहीं शोख़ियाँ
न वो ग़ज़नवी में तड़प रही न वो ख़म है ज़ुल्फ़-ए-अयाज़[13] में

मैं जो सर-ब-सज्दा[14] कभी हुआ तो ज़मीं से आने लगी सदा[15]
तेरा दिल तो है सनम-आशनाअ[16] तुझे क्या मिलेगा नमाज़ में
अल्लामा इक़बाल
About the poet

अल्लामा इक़बाल

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश