दयारे-इश्क़ में अपना मुक़ाम पैदा कर - इक़बाल

अल्लामा इक़बालअल्लामा इक़बाल9 Sept 1877 – 21 Sept 1938

3 min read · 12.4K reads


अपने पुत्र के लिए लंदन से भेजा गया उनका पहला ख़त

दयारे-इश्क़ में अपना मुक़ाम पैदा कर
नया ज़माना नए सुब्ह-ओ-शाम पैदा कर

ख़ुदा अगर दिले-फ़ितरत-शनास [1] दे तुझको
सुकूते-लाल-ओ-गुल[2] से कलाम पैदा कर

उठा न शीशा-गराने-फ़िरंग के अहसाँ
सिफ़ाले-हिन्द[3] से मीना-ओ-जाम पैदा कर

मैं शाख़े-ताक़[4] हूँ मेरी ग़ज़ल है मेरा समर[5]
मिरे समर से मय-ए- लालाफ़ाम[6] पैदा कर

मिरा तरीक़[7] अमीरी नहीं फ़क़ीरी है
ख़ुदी न बेच ग़रीबी में नाम पैदा कर
 
अल्लामा इक़बाल
About the poet

अल्लामा इक़बाल

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like