दीन ओ दिल पहली ही मंज़िल में - ज़ैदी

अली जव्वाद ज़ैदीअली जव्वाद ज़ैदी

5 min read · 12.4K reads

दीन ओ दिल पहली ही मंज़िल में यहाँ काम आए
और हम राह-ए-वफ़ा में कोई दो गाम आए

तुम कहो अहल-ए-ख़िरद इश्क़ में क्या क्या बीती
हम तो इस राह में ना-वाक़िफ़-ए-अंजाम आए

लज़्ज़त-ए-दर्द मिली इशरत-ए-एहसास मिली
कौन कहता है हम उस बज़्म से ना-काम आए

वो भी क्या दिन थे के इक क़तरा-ए-मय भी न मिला
आज आए तो कई बार कई जाम आए

इक हसीं याद से वाबस्ता हैं लाखों यादें
अश्क उमड़ आते हैं जब लब पे तेरा नाम आए

सी लिए होंट मगर दिल में ख़लिश रहती है
इस ख़ामोशी का कहीं उन पे न इलज़ाम आए

चंद दीवानों से रौशन थी गली उल्फ़त की
वरना फ़ानूस तो लाखों ही सर-ए-बाम आए

ये भी बदले हुए हालात का परतव है के वो
ख़ल्वत-ए-ख़ास से ता जलवा-गह-ए-आम आए

हो के मायूस मैं पैमाना भी जब तोड़ चुका
चश्म-ए-साक़ी से पिया पय कई पैग़ाम आए

शहर में पहले से बद-नाम थे यूँ भी ज़ैदी
हो के मय-ख़ाने से कुछ और भी बद-नाम आए
अली जव्वाद ज़ैदी
About the poet

अली जव्वाद ज़ैदी

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश