ग़ैर पूछें भी तो हम क्या अपना - ज़ैदी

अली जव्वाद ज़ैदीअली जव्वाद ज़ैदी

5 min read · 12.4K reads

ग़ैर पूछें भी तो हम क्या अपना अफ़साना कहें
अब तो हम वो हैं जिसे अपने भी बेगाना कहें

वो भी वक़्त आया के दिल में ये ख़याल आने लगा
आज उन से हम ग़म-ए-दौरा का अफ़साना कहें

क्या पुकारे जाएँगे हम ऐसे दीवाने वहाँ
होश-मंदों को भी जिस महफ़िल में दीवाना कहें

शब के आख़िर होते होते दोनों ही जब जल बुझे
किस को समझाएँ शम्मा-ए-महफ़िल किस को दीवाना कहें

और कुछ कहना तो गुस्ताख़ी है शान-ए-शेख़ में
हाँ मगर ना-वाक़िफ़-ए-आदाब-ए-मय-ख़ाना कहें

आज तनहाई में फिर आँखों से टपका है लहू
जी के बहलाने को आओ अपना अफ़साना कहें

उन से रौनक़ क़त्ल-गह की उन से गर्मी बज़्म की
कहने वाले अहल-ए-दिल को लाख दीवाना कहें

हैं बहम मौज-ए-शराब ओ सैल-ए-अश्क ओ जू-ए-ख़ूँ
लाइक़-ए-सजदा है जिस को ख़ाक-ए-मय-ख़ाना कहें

उन की इस चीन-ए-जबीं का कुछ तक़ाज़ा हो मगर
क्या ग़म-ए-दिल की हक़ीक़त को भी अफ़साना कहें
अली जव्वाद ज़ैदी
About the poet

अली जव्वाद ज़ैदी

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे