प्यासा ऊँट - अली अकबर नातिक़

अली अकबर नातिक़अली अकबर नातिक़15 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

जिस वक़्त महार उठाई थी मेरा ऊँट भी प्यासा था
मश्कीज़े में ख़ून भरा था आँख में सहरा फैला था
ख़ुश्क बबूलों की शाख़ों पर साँप ने हल्क़े डाले थे
जिन की सुर्ख़ ज़बानों से पत्तों ने ज़हरी कशीद किया
काली गर्दन पीली आँखों वाली बन की एक चुड़ैल
नीले पंजों वाले नाख़ुन जिन के अंदर चिकना मैल
एक चटोरा ख़ुश्क लहू का उस में लाखों रेंगते बिच्छू
हम दोनों ने तेज़ किए थे ऊपर नीचे वाले दाँत
ख़ुश्क लहू को काट के खाया और पिया फिर मश्कीज़ा
उस के बाद अचानक देखा सहरा ख़ून का दरिया था
मैं और डाएन साँप और बिच्छू सब कुछ उस में डूब रहे थे
लेकिन ऊँट वो प्यासा मेरा हम से डर कर भाग गया
अली अकबर नातिक़
About the poet

अली अकबर नातिक़

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अली अकबर नातिक़

  1. बे यक़ीन बस्तियाँ - अली अकबर नातिक़

    वो इक मुसाफ़िर था जा चुका हैबता गया था कि बे-यक़ीनों की बस्तियों में कभी न रहना

    12.4K reads
  2. चरवाहे का जवाब - अली अकबर नातिक़

    आग बराबर फेंक रहा था सूरज धरती वालों परतपती ज़मीं पर लू के बगूले ख़ाक उड़ाते फिरते थे

    12.4K reads
  3. हुजूम-ए-गिरिया - अली अकबर नातिक़

    हमें भी रो ले हुजूम-ए-गिर्या कि फिर न आएँगे ग़म के मौसमहमें भी रो ले कि हम वही हैं

    12.4K reads
  4. लोहार जानता नहीं - अली अकबर नातिक़

    हमारे गाँव लुहार अब दरांतियाँ बना के बेचता नहींतो जानता है फस्ल काटने का वक्त कट गया सरों का काटने के शक्ल में

    12.4K reads
  5. मिरे चराग़ बुझ गए - अली अकबर नातिक़

    मिरे चराग़ बुझ गएहवाएँ साज़-बाज़ कर रही थीं जिन दिनों सियाह-रात से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like