मिरे चराग़ बुझ गए - अली अकबर नातिक़

अली अकबर नातिक़अली अकबर नातिक़15 Sept 1976

4 min read · 12.4K reads

मिरे चराग़ बुझ गए
हवाएँ साज़-बाज़ कर रही थीं जिन दिनों सियाह-रात से
उन्ही सियाह-साअतों में सानेहा हुआ
तमाम आईने ग़ुबार से बे-नूर हो गए
सरा के चार सम्त हौल-नाक शब की ख़ामुशी
चमकती आँख वाले भेड़ियों के ग़ोल ले के आ गई
क़बा-ए-ज़िंदगी वो फाड़ ले गए नोकीले नाख़ुनों से उस तरह
कि रूह चीथड़ों में बट गई
ख़राब मौसमों की चाल थी कि आस पास बाँबियों से
आ गए निकल के साँप झूमते हुए
बुझा दिया सफ़ेद रौशनी का दिल
मदद को मैं पुकारता था और देखती थीं पुतलियाँ तमाशा ग़ौर से
मगर न आईं बीन ले के अम्न वाली बस्तियों से जोगियों की टोलियाँ
सियाह आँधियों का ज़ोर कब तलक सहारते
मिरे चराग़ बुझ गए
अली अकबर नातिक़
About the poet

अली अकबर नातिक़

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अली अकबर नातिक़

  1. बे यक़ीन बस्तियाँ - अली अकबर नातिक़

    वो इक मुसाफ़िर था जा चुका हैबता गया था कि बे-यक़ीनों की बस्तियों में कभी न रहना

    12.4K reads
  2. चरवाहे का जवाब - अली अकबर नातिक़

    आग बराबर फेंक रहा था सूरज धरती वालों परतपती ज़मीं पर लू के बगूले ख़ाक उड़ाते फिरते थे

    12.4K reads
  3. हुजूम-ए-गिरिया - अली अकबर नातिक़

    हमें भी रो ले हुजूम-ए-गिर्या कि फिर न आएँगे ग़म के मौसमहमें भी रो ले कि हम वही हैं

    12.4K reads
  4. लोहार जानता नहीं - अली अकबर नातिक़

    हमारे गाँव लुहार अब दरांतियाँ बना के बेचता नहींतो जानता है फस्ल काटने का वक्त कट गया सरों का काटने के शक्ल में

    12.4K reads
  5. नाम-ओ-नसब - अली अकबर नातिक़

    ऐ मिरा नाम ओ नसब पूछने वाले सुन लेमेरे अज्दाद की क़ब्रों के पुराने कत्बे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like