लोहार जानता नहीं - अली अकबर नातिक़

अली अकबर नातिक़अली अकबर नातिक़15 Sept 1976

5 min read · 12.4K reads

हमारे गाँव लुहार अब दरांतियाँ बना के बेचता नहीं
तो जानता है फस्ल काटने का वक्त कट गया सरों का काटने के शक्ल में
शरल में वो जानता है बाँझ हो गई जमीन जब से ले गए नकाब पोश गाँव के मवेशियों को शहर में जो बरमाला सदाएँ के खुश्क खून बेचते है बे-यकीन बस्तियो के दरमियाँ
उदास दिल खमोश और बे-जबाँ कबाड़ के हिसार में सियाह कोयलों से गुफ़्तुगू
तमाम दिन गुज़ारता है सोचता है कोई बात रूह के सराब में
कुरेदता है ख़ाक और ढूँढता है चुप की वादियों से सुर्ख़ आग पर वो ज़र्ब
जिस के शोर से लुहार की समाअतें क़रीब थीं
बजाए आग की लपक के सर्द राख उड़ रही है धूँकनी के मुँह से
राख जिस को फाँकती है झोंपड़ी की ख़स्तगी
सियाह-छत के ना-तवाँ सुतून अपने आँकड़ों समेत पीटते है ंसर
हरारतों की भीक माँगते हैं झोंपड़ी के बाम ओ दर
जो भट्टियों की आग के हरीस थे
धुएँ के दाएरों से खेंचते थे ज़िंदगी
मगर अजीब बात है हमारे गाँव का लुहार जानता नहीं
वो जानता नहीं कि बढ़ गई हैं सख़्त और तेज़ धार ख़ंज़रों की क़ीमतें
सो जल्द भट्टियों का पेट भर दे सुर्ख़ आग से
अली अकबर नातिक़
About the poet

अली अकबर नातिक़

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अली अकबर नातिक़

  1. बे यक़ीन बस्तियाँ - अली अकबर नातिक़

    वो इक मुसाफ़िर था जा चुका हैबता गया था कि बे-यक़ीनों की बस्तियों में कभी न रहना

    12.4K reads
  2. चरवाहे का जवाब - अली अकबर नातिक़

    आग बराबर फेंक रहा था सूरज धरती वालों परतपती ज़मीं पर लू के बगूले ख़ाक उड़ाते फिरते थे

    12.4K reads
  3. हुजूम-ए-गिरिया - अली अकबर नातिक़

    हमें भी रो ले हुजूम-ए-गिर्या कि फिर न आएँगे ग़म के मौसमहमें भी रो ले कि हम वही हैं

    12.4K reads
  4. मिरे चराग़ बुझ गए - अली अकबर नातिक़

    मिरे चराग़ बुझ गएहवाएँ साज़-बाज़ कर रही थीं जिन दिनों सियाह-रात से

    12.4K reads
  5. नाम-ओ-नसब - अली अकबर नातिक़

    ऐ मिरा नाम ओ नसब पूछने वाले सुन लेमेरे अज्दाद की क़ब्रों के पुराने कत्बे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय