खटारा

अल्हड़ बीकानेरीअल्हड़ बीकानेरी17 Sept 1937 – 17 Sept 2009

1 min read · 12.4K reads

चढ़ती जवानी मेरी,

चढ़ के उतर गई

ढलती उमरिया ने मारा

मेरे राम जी

स्वर्ण-भसम खाई,

कहाँ लौट के जवानी आई

बाल डाई करके मैं हारा

मेरे राम जी

कानों से यूँ थोड़ा-थोड़ा देता

है सुनाई मुझे

सुनते ही क्यों न चढ़े पारा

मेरे राम जी

आज के ज़माने की ये नई-नई

मारुतियाँ

बोलती हैं मुझको खटारा

मेरे राम जी।

अल्हड़ बीकानेरी
About the poet

अल्हड़ बीकानेरी

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like