ये हम से पूछते हो रंज-ए-इम्तिहाँ - अख्तर सईद खान

अख्तर सईद खानअख्तर सईद खान

4 min read · 12.4K reads

ये हम से पूछते हो रंज-ए-इम्तिहाँ क्या है
तुम्हीं कहो सिला-ए-ख़ून-ए-कुश्तगाँ क्या है

असीर-ए-बंद-ए-ख़िज़ाँ हूँ न पूछ ऐ सय्याद
ख़िराम क्या है सबा क्या है गुलसिताँ क्या है

हुई है उम्र के दिल को नज़र से रब्त नहीं
मगर ये सिलसिला-ए-चश्म-ए-ख़ूँ-फ़शाँ क्या है

नज़र उठे तो न समझूँ झुके तो क्या समझूँ
सुकूत-ए-नाज़ ये पैरा-ए-बयाँ क्या है

बहें न आँख से आँसू तो नग़मगी बे-सूद
खिलें न फूल तो रंगीनी-ए-फ़ुग़ाँ क्या है

निगाह-ए-यास तेरे हाथ है भ्रम दिल का
कहीं वो जान न लें इश्क़ की ज़बाँ क्या है

ये और बात के हम तुम को बे-वफ़ा न कहें
मगर ये जानते हैं जौर-ए-आसमाँ क्या है

मैं शिकवा-संज नहीं अपनी तीरा-बख़्ती का
मगर बताओ तो ये सुब्ह-ए-ज़र-फ़शाँ क्या है.
अख्तर सईद खान
About the poet

अख्तर सईद खान

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश