वो कभी मिल जाएँ तो क्या कीजिए

Akhtar ShiraniAkhtar Shirani4 May 1905 – 9 Sept 1948

1 min read · 12.6K reads

वो कभी मिल जाएँ तो क्या कीजिए

रात दिन सूरत को देखा कीजिए

चाँदनी रातों में इक इक फूल को

बे-ख़ुदी कहती है सज्दा कीजिए

जो तमन्ना बर न आए उम्र भर

उम्र भर उस की तमन्ना कीजिए

इश्क़ की रंगीनियों में डूब कर

चाँदनी रातों में रोया कीजिए

पूछ बैठे हैं हमारा हाल वो

बे-ख़ुदी तू ही बता क्या कीजिए

हम ही उस के इश्क़ के क़ाबिल न थे

क्यूँ किसी ज़ालिम का शिकवा कीजिए

आप ही ने दर्द-ए-दिल बख़्शा हमें

आप ही इस का मुदावा कीजिए

कहते हैं 'अख़्तर' वो सुन कर मेरे शेर

इस तरह हम को न रुस्वा कीजिए

Akhtar Shirani
About the poet

Akhtar Shirani

Akhtar Shirani (Urdu: اختر شِيرانى‎), (also spelled 'Sheerani', 'Sherani', 'Shirani', 'Shairani'), (4 May 1905 – 9 September 1948) is considered to be one of the leading romantic poets of Urdu language. Works As to his skill, Akhtar was quite innovative and i…

View profile & all 25 Poems / Stories

More from Akhtar Shirani

  1. ऐ दिल वो आशिक़ी के फ़साने किधर गए

    ऐ दिल वो आशिक़ी के फ़साने किधर गएवो उम्र क्या हुई वो ज़माने किधर गए

    12.7K reads
  2. कुछ तो तन्हाई की रातों में सहारा होता

    कुछ तो तन्हाई की रातों में सहारा होतातुम न होते न सही ज़िक्र तुम्हारा होता

    12.6K reads
  3. काम आ सकीं न अपनी वफ़ाएँ तो क्या करें

    काम आ सकीं न अपनी वफ़ाएँ तो क्या करेंउस बेवफ़ा को भूल न जाएँ तो क्या करें

    12.6K reads
  4. आरज़ू वस्ल की रखती है परेशाँ क्या क्या

    आरज़ू वस्ल की रखती है परेशाँ क्या क्याक्या बताऊँ कि मिरे दिल में हैं अरमाँ क्या क्या

    12.6K reads
  5. उन को बुलाएँ और वो न आएँ तो क्या करें

    उन को बुलाएँ और वो न आएँ तो क्या करेंबेकार जाएँ अपनी दुआएँ तो क्या करें

    12.8K reads

More Poetry & Stories You May Like