कहाँ होती है कविता

अखिलेश सिंहअखिलेश सिंह

1 min read · 12.4K reads

गुलाब अड़हुल के

खिले मिलते हैं सुबह-सुबह

सुबह-सुबह मिलती है झरी हुई ओस

रात भर ओस झरती है,

खिलते हैं पुष्प रात भर

किसी अर्द्धरात्रि को माघ की

साफ़ ठंडी रौशन फ़िज़ा में

मैंने ओस के मोती फले हुए पाए

तीसरे पहर तक फूलों को खिले हुए पाया

शृगाल चीख़ते हैं रात भर,

मैं घूमता हूँ रात भर

एक ही समय

एक ही अंतरिक्ष

एक ही हवा

धरती का तल भी एक ही तो

फिर भी मैं कभी न देख पाया खिलते हुए फूलों को

न देख पाया

अवश्या को मोती-सा फलते हुए

मैं बहुत बार फूलों को खिलते हुए पकड़ लेना चाहता हूँ

बहुत बार अवश्या को उँगलियों पर फलित होते देखना चाहता हूँ

मैं देखना चाहता हूँ कविताओं के रूपाकार को घटित होते

और उन्हें शब्दों में थिरकते हुए भी

कविताओं के साफ़-साफ़ प्रत्यय कहाँ रहते हैं?

वृक्ष के विकास में है फूलना

धरती के मधुर ताप में है अवश्या का घटित होना

कविताओं का होना कहाँ है?

कहीं वहीं तो नहीं!

जहाँ से फूल का खिलना और

अवश्या का श्वेत-मुक्ता होना नहीं दिखता?

अखिलेश सिंह
About the poet

अखिलेश सिंह

नई पीढ़ी से संबद्ध कवि-लेखक।

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अखिलेश सिंह

  1. प्रेमिकाएँ

    प्रेमिकाएँ तकलीफ़देह थीं। जब-जब उन्हें मजबूरन छोड़कर जाना पड़ा, तब-तब वे सिर्फ़ मजबूर लगीं। जब-जब उन्होंने आँखों के सामने ही दूसरा पुरुष चुन लिया, तब-तब वे सिर्फ़ नीच लगीं। और जब-जब हमेशा के लिए साथ रह गईं तो सिर्फ़ प्रेमिका नहीं रह गईं। पीड़ा और रिक्तता हर हाल में मिली। इस ‘सिर्फ़’ सोच के चलते किसी प्रेमिका को मज़बूत मानकर मुनादी पीटना क़ायदे से मुश्किल है।लड़कियाँ जो दोस्त थीं, उनसे कभी कुछ मिलता नहीं था। वे लंबी ताक के बावजूद तैयार नहीं मिलीं। जो तैयार हो भी गईं; वे भी आँसू, बेचारगी और पलायन के दुविधा-लेप से लेपित थीं। कुछ तो आगे दोस्ती ही नहीं रख पाईं।

    12.4K reads
  2. एक दिन

    एक दिन कुछ नहीं रहेगायह जीवन, ये लोग-बाग़

    12.4K reads
  3. स्त्री-विषयक कविताओं से ऊबकर

    एकएक स्त्री का प्यार

    12.4K reads
  4. मुझे कुछ सीधा-सरल चाहिए

    मुझे मुस्कुराहटों, आयोजनों और स्वार्थों के बग़लगीर सुशब्दों की अभिव्यंजना से दूर करोमुझे इन आइरनिकताओं से बचाओ

    12.4K reads
  5. मेरे अभाव में

    मेरे अभाव मेंगुंजाइशों के कारोबार होते रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like