मेरा मिथ्यालय

अजंता देवअजंता देव31 Oct 1958

1 min read · 12.4K reads

आमंत्रण निमंत्रण नहीं

अनायास खींच लेना है अपनी ओर

मेरा मिथ्यालय

श्रेष्ठ जनों के बीच

यहीं रच जाता है

कलाओं का महारास

मेरे द्वार कभी बंद नहीं होते

ये खुले रहेंगे

तुम्हारे जाने के बाद भी।

अजंता देव
About the poet

अजंता देव

सुपरिचित कवयित्री। कविताओं में उपस्थित संगीतात्मक वैभव के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अजंता देव जन्म : 31/10/1958 | जोधपुर, राजस्थान अजंता देव का जन्म जोधपुर के एक प्रवासी बंगाल परिवार में हुआ। उनकी उच्च शिक्षा राजस्‍थान विश्वविद्यालय से पूरी हुई। शास्‍त्रीय संग…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like